महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुंबई: साउथ-वेस्टर्न मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह गोवा होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंच गया। शुक्रवार को मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश हुई। गढ़चिरौली में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लातूर में भी दो लोग बिजली की चपेट में आ गए। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अहमदनगर में बारिश की वजह से प्रवरा नदी में वाटर लेवल बढ़ गया। इसमें बहने से एक शख्स की मौत हो गई। वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, मानसून कर्नाटक के तटीय इलाकों, गोवा और कोंकण को कवर कर चुका है।

पिछले 24 घंटे से भारी बारिश

वेदर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर एमएल साहू ने शनिवार को बताया गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। अगले 12 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 45-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। आगे यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts