कश्मीर में दहशत फैला रहे हैं पाकिस्तान में बैठे आतंकी

Published On

 हाफिज के साले ने कराई आतंकियों के लिए दुआ

  •  जमात उद दावा ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली। श्रीनगर के पांथा चौक पर आतंकी हमले से लाहौर का कनेक्शन जुड़ा है। एक वीडियो सामने आया है जोपाकिस्तान को बेनकाब कर देगा। ये वीडियो आतंकी सरगना हाफिज सईद के कश्मीर में चल रहे आतंकी प्लान को बेनकाब कर देगा। ये वीडियो आतंकी संगठन जमात उद दावा के लाहौर हेडक्वार्टर का है।

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि लाहौर में जमात उद दावा के हेडक्वार्टर में बैठा एक शख्स श्रीनगर के डीपीएस स्कूल में चल रहे आतंकी हमले की लाइव कमेंट्री कर रहा है। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ये शख्स श्रीनगर के हमलावरों को लश्कर का मुजाहिद्दीन बता रहा है और दावा कर रहा है कि आतंकी भारतीय सेना का जमकर मुकाबला कर रहे हैं। इस शख्स के साथ जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद का साला हाफिज अब्दुल रहमान मक्की भी बैठा दिख रहा है।

इतनी ही नहीं, ये शख्स आतंकियों के लिए ईद की नमाज के दौरान श्रीनगर में हमलावर आतंकियों के लिए दुआ करने के गुजारिश कर रहा है। फिलहाल जमात उद दावा की कमान हाफिज सईद के साले अब्दुल रहमान मक्की के हाथों में है। ये वीडियो सीधा सबूत है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी ही कश्मीर समेत हिंदुस्तान में दहशत फैला रहे हैं।

बता दें कि शनिवार को श्रीनगर के पांथा चौक में सीआरपीएफ की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर साहिब शुक्ला शहीद हो गए, जबकि दो जवान के जख्मी हो गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts