हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 1200 लीटर अवै...

    1200 लीटर अवैध डीजल सहित पिकअप जब्त

    Hanumangarh News
    1200 लीटर अवैध डीजल सहित पिकअप जब्त

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। फेफाना थाना पुलिस ने 1200 लीटर अवैध डीजल सहित पिकअप जब्त की है। फेफाना पुलिस थाना प्रभारी एसआई विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश व हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अवैध धंधों की रोकथाम एवं धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। Hanumangarh News

    विशेष अभियान की निरंतरता में थाना के हैड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार रात्रि को पिकअप नम्बर आरजे 31 जीबी 0699 को रुकवाया तो उसमें गौरीशंकर (26) पुत्र मुरारीलाल जाट निवासी झेदासर तहसील नोहर सवार था। पिकअप में अवैध 1200 लीटर डीजल भरा हुआ था। इस पर डीजल मय पिकअप जब्त कर ली। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, आदराम, कांस्टेबल सन्दीप कुमार व सुरेश कुमार शामिल रहे। Hanumangarh News

    Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले चुनाव कार्मिकों को बड़े गिफ्ट की सौगात! गदगद हुए चुनाव कार्मिक…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here