हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश Haryana Elect...

    Haryana Election: लुधियाना के इस सांसद ने किया दावा! ”हरियाणा में बन रही कांग्रेस की सरकार”

    Sirsa News
    Haryana Election: लुधियाना के इस सांसद ने किया दावा! ''हरियाणा में बन रही कांग्रेस की सरकार''

    Haryana Election 2024: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग इन दिनों पंजाब सीमा से सटे सरसा जिला में काफी सक्रिय है और लगातार कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे है। सांसद अमरिंदर सिंह वडिंग ने सोमवार को सरसा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और अपने कॉलेज फ्रेंड गोकुल सेतिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करने उतरे। सांसद ने विधानसभा क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया। Sirsa News

    कांग्रेस आएगी तो हरियाणा तरक्की करेगा: राजा वडिंग | Sirsa News

    शहर की अनाज मंडी में आयोजित जनसभा के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि 10 साल का जो शासन रहा बीजेपी का, जिस प्रकार से उन्होंने काम किए, जिस प्रकार की उनकी कारगुजारी रही, उससे आज लोग तंग आ चुके है और आज पूरे हरियाणा के लोग यह महसूस कर रहे है कांग्रेस पार्टी को लाना जरूरी है। हरियाणा की जनता कांग्रेस को लाने का मन बना चुकी है, इसलिए मैं हरियाणा के लोगों को बधाई देना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आएगी तो हरियाणा प्रदेश तरक्की करेगा, हरियाणा के लोगों को रोजगार मिलेगा।

    सरसा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सरसा दौरे का कार्यक्रम बन रहा है और जल्द ही इसके बारे में पूरी जानकारी शेयर कर दी जाएगी। हरियाणा में बीजेपी की ओवरआॅल स्थिति पर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि जिस राष्ट्रीय पार्टी ने अपने उम्मीदवार का नामांकन ही वापस ले लिया हो, उसकी स्थिति क्या होगी, आप खुद अंदाजा लगा सकते है। धनबल के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी, पैसे वाले जीतते तो राजा वडिंग कभी नेता भी नहीं बन पाता। मैं तो बादलों के सामने लड़ता रहा हूँ, करोड़ों रुपए वो लगाते थे। Sirsa News

    LPG Price hiked: त्यौहारी सीजन शुरू हुआ नहीं कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी, इतनी बढ़ गई!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here