हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शीतलहर की चपे...

    शीतलहर की चपेट में पंजाब, अगले तीन दिन पड़ेगा घना कोहरा

    बठिंडा सबसे ठंडा रहा

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश में मौसम के मिजाज और बिगड़ने वाले हैं और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर के साथ घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। वहीं शनिवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 3.2 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जबकि अमृतसर का 5.0 डिग्री, लुधियाना का 5.2, पटियाला का 5.8, फरीदकोट का 4.5, गुरदासपुर का 4.8, फतेहगढ़ साहिब का 3.7, फिरोजपुर का 5.6 और जालंधर का 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें:–पठान फिल्म को लेकर देश में कोहराम, जानें क्या है मामला

    यहां खास बात यह है कि पंजाब के तकरीबन सभी शहरों के तापमान में शनिवार को गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन पंजाब के माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्रों के जिले शीत लहर के साथ घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इस दौरान रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी। यह गिरावट 2 से 4 डिग्री तक होने की संभावना है। मौसम विभाग के डॉयरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक शनिवार को पंजाब में दिन के तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here