हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश बदहाली के आँस...

    बदहाली के आँसू बहा रहा ‘रेलवे स्टील ओवर ब्रिज’

    abohar-news

    सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा
    अबोहर। नई आबादी क्षेत्र को जोड़ने वाला करीबन 6 वर्ष पूर्व बना रेलवे स्टील ओवर ब्रिज अपनी बदहाली के आंसू बहाने को मजबूर हैं। ब्रिज पूरी खस्ताहाल में पहुँच गया है, ब्रिज पर लगी टाईल्स उखड़ने व ग्रिले गायब होने से लोगों को दुर्घटनाओं के होने का डर सताता है। हालांकि अभी तक छोटी घटनाएं अक्सर होती रहती है। परंतु इससे सबंधित प्रशासन किसी बड़ी घटना के इंतजार में नजर आता है। नगर निगम ओर रेलवे विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

    अबोहर-श्रीगंगानगर मार्ग पर बने रेलवे फाटक के असीमित समय बंद रहने के चलते शहरवासियों, समाजसेवी व जागरुक लोगों की माँग पर स्टील ओवर ब्रिज का निर्माण 2014 से शुरु होकर 2016 में लोकार्पण अकाली-भाजपा सरकार के दौरान हुआ था। जिससे दोपहिया चालकों ने राहत की सांस ली। परन्तु कुछ ही समय के बाद से रखरखाव की कमी के चलते हालत खस्ता होती चली गई। बीच में कई बार इसकी मरम्मत एनजीओ, समाजसेवी व जागरुक लोगों द्वारा अपने स्तर पर करवाई गई। परन्तु पुख्ता तौर पर इस ओर किसी ने भी ध्यान नही दिया।

    इसके दोनों ओर से कई जगहों से ग्रिलें शरारती तत्वों की ओर से गायब कर दी गई। जिससे दोपहिया चालकों को दुर्घटना का डर रहता है। जबकि देर शाम यहां लुटेरे भी लूट-खसूट जैसी वारदात को अंजाम देते है और टूटी ग्रिलों वाली साइड से वारदात को अंजाम देकर रफ्फूचक्कर होने में कामयाब रहते है। बावजूद इसके प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। अक्सर बेसहारा पशु भी कई बार इस पर चढ़कर उत्पात मचाते नजर आते है। जागरुक लोगों की प्रशासन से अपील है कि इसकी जल्द मुरम्मत करवाई जाए।

    रेलवे फाटक पर पुल बनाने की उठी माँग

    रोजमर्रा स्टील ओवर ब्रिज से गुजरने वाले दोपहिया चालकों जिसमें राजेश बजाज, प्रिंस अरोड़ा, पवन नोखवाल, अंशुमन गगनेजा आदि का कहना है कि टूटी टाइल्स से बने गड्ढों से खस्ताहाल ओवर स्टील ब्रिज से गुजरते समय हमेशा ही हादसों के होने का डर बना रहता है। प्रशासन को इसे तुरंत प्रभाव से मुरम्मत करवाकर शहरवासियों को राहत प्रदान की जानी चाहिए। वहीं इन्होंने कहा कि श्रीगँगानगर मार्ग पर बने रेलवे फाटक पर पुल का निर्माण अवश्य करवाया जाए। क्योंकि असीमित समय फाटक बंद होने के चलते स्कूली बच्चों, जॉब आदि पर जाते समय लेट होते है। मालगाड़ी आती है तो एक-एक घंटे फाटक बंद रहता है। जिसके कारण लोगों को अपना कीमती समय भी खराब करना पड़ता है। रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here