हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश Murder : सिर ...

    Murder : सिर पर चोट मारकर महिला की हत्या

    murder

    कस्बा सांपला के वार्ड 11 में हुई वारदात (murder)

    • बैड पर पड़ा हुआ था शव, पुलिस जांच में जुटी

    रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। कस्बा सांपला के वार्ड नंबर 11 में सिर पर चोट मारकर एक महिला की निर्मम (murder)  हत्या कर दी। घटना का पता उस वक्त लगा जब किरायेदार घर पहुंचा तो देखा कि महिला का शव लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था। बाद में सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में  लिया

    • पुलिस के अनुसार कस्बा सांपला के वार्ड 11 निवासी सरला पत्नी स्व. सुरेन्द्र की देर रात निर्मम हत्या कर दी।
    • घटना का पता सुबह उस वक्त लगा जब किराये पर रहने वाला युवक घर आया तो उसने देखा कि सरला का शव कमरे में पड़ा हुआ है।

    -यह देख युवक ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।  पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालो के भी बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला के पति की मौत के बाद मंजीत नाम का लड़का उनके घर आता जाता था। देर रात भी मंजीत महिला के घर आया था और इसके बाद मंजीत ने महिला की हत्या कर दी।

    पुलिस मामले की गनहता से छानबीन कर रही है

    • पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
    • सांपला थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि महिला के सिर में चोट मारकर हत्या की गई है ।
    • उन्हें शक है कि मंजीत ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
    • पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया कि मंजीत कई साल से महिला के घर आता जाता था।
    • और पिछले दिनों मंजीत व सरला के बीच झगड़ा भी हुआ था।
    • जिसको लेकर महिला ने मंजीत के खिलाफ लड़ाई झगडे का केस भी दर्ज कराया था।
    • बाद में दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी।
    • पुलिस मामले की गनहता से छानबीन कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।