हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    भिवानी की साध-संगत ने चलाया पौधारोपण व सफाई अभियान

    tree plantation and cleanliness campaign sachkahoon

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा पौधारोपण अभियान (Tree Plantation and Cleanliness Campaign) चलाया गया तथा पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे गए। इस अवसर पर नामचर्चा करके गुरु महिमा का गुणगान किया गया।

    भिवानी के सेवादारों ने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा भिवानी के कृष्णा कॉलोनी पार्क में लंबे समय से उगे झाड़ को साफ कर छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर सफाई अभियान चलाने के बाद न केवल पौधारोपण किया गया, बल्कि बड़ी संख्या में पहुंचे सेवादारों ने मिट्टी के सकोरे रखकर पक्षियों के लिए पानी रखा।

    tree plantation and cleanliness campaign sachkahoonसेवादारों ने बताया कि गर्मी के मौसम में हमें पेड़ ना केवल छाया देते हैं, बल्कि वे हमारे वातावरण के तापमान को भी गर्म होने से बचाते हैं तथा पशु-पक्षियों का आश्रय स्थल बनते हैं। इसीलिए आज कृष्णा कॉलोनी स्थित पार्क प्रांगण में पौधारोपण किया (Tree Plantation and Cleanliness Campaign) गया हैं तथा गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने सकोरे रखे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में सेवादार भाई-बहन उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here