हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा साध-संगत ने ‘...

    साध-संगत ने ‘अनाथ मातृ-पितृ सेवा’ कर निभाया मानव धर्म

    orphan mother-father service sachkahoon

    सच कहूँ/सुभाष, ऐलनाबाद। ‘अनाथ मातृ-पितृ सेवा’ (Orphan Mother-Father Service) मुहिम का अनुसरण करते हुए वीरवार को ब्लॉक ऐलनाबाद गांव तलवाड़ा खुर्द की साध-संगत ने दो ऐसी वृद्धजनों को खाद्य सामग्री व पहनने के लिए वस्त्र भेंट किए। जो चलने फिरने में असमर्थ थे। जैसे ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग की बहनों को इन वृद्धजनों के बारे में पता लगा तब उन्होंने उनके घर पहुंचकर खाद्य सामग्री व पहनने के लिए वस्त्र भेंट किए।

    साध-संगत का प्रेम व स्रेह पाकर बुजुर्गों ने भगवान के आगे दुआ कर सेवादार बहिनों को आशीर्वाद देकर गुरुजी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया। बुजुर्गों का कहना था कि इस कलयुग में जहां जीवन के अंतिम सफर पर उनके अपने साथ छोड़ देते है वही ऐसे में डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई उनकी सुध लेने पहुंचे है। ये देखकर हमारी आंखों से खुशी के आंसू छलक रहे हैं।

    गांव तलवाड़ा खुर्द के भंगीदास राजकु मार इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए बीती 19 मई को ब्लॉक ऐलनाबाद गांव तलवाड़ा खुर्द के डेरा श्रद्धालुओं द्वारा सात वृद्धजनों को खाद्य सामग्री व पहनने के लिए वस्त्र भेंट किए गए थे। साध-संगत ने आगे भी इसी मुहिम के तहत बुजुर्गों (Orphan Mother-Father Service) की देखभाल करने का संकल्प लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here