हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home खेल ओलंपिक की तैय...

    ओलंपिक की तैयारियों में जुटी सानिया मिर्जा

    Sania-Mirza

    जिम में बहाया पसीना, शेयर किया वीडियो  (Sania-Mirza)

    मुंबई (महाराष्ट्र)। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटी हुई हैं। टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच खेला जाना है। ओलंपिक पिछले साल होने थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। सानिया मिर्जा पिछले कुछ महीनों से टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह से वह जिम में पसीना बहा रही हैं।

    सानिया मिर्जा ने फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लिया है। 6 बार की ग्रैंडस्लेम चैंपियन सानिया को 6 जून से डब्ल्यूटीए 250 के नॉटिंघम ओपन से ग्रास कोर्ट के सीजन की शुरुआत करनी थी। हालांकि वीजा मिलने में देरी होने के कारण वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाई। सानिया को इंग्लैंड पहुंचने के बाद 10 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। सानिया 14 जून से बर्मिंघम ओपन में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह 20 जून से ईस्टबोर्न ओपन और 28 जून से विम्बलडन में भाग लेंगी। टोक्यो ओलपिंक की तैयारी में इन टूर्नामेंट से सानिया को फायदा मिलेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।