हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कचरा बीनने की...

    कचरा बीनने की आड़ में सीवरेज का ढक्कन चुराता युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद

    मकान मालिक ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) जैन नगरी गली नंबर 2 में कचरा बीनने की आड़ में घर के बाहर से सीवरेज का ढक्कन चुराने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जैन नगरी गली नंबर 2 निवासी वरुण नागपाल पुत्र पवन नागपाल ने बताया कि रविवार सुबह एक युवक कचरा बीनते हुए वहां पहुंचा व इस दौरान उसने घर के बाहर बने सीवरेज का लौहे ढक्कन पार कर लिया। उन्होंने बताया कि सुबह जब उन्होंने सीवरेज का ढक्कन गायब देखा तो सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि यह ढक्कन एक कचरा बीनने वाला चुराता नजर आ रहा है। उन्होंने पुलिस व नगर निगम से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें:– अग्रवाल सभा की महिला विंग ने खेली फूलों की होली

    कहा है कि इस बाबत शहर में कबाड़ खरीदने वाले दुकानदारों को भी सख्त हिदायत देने की मांग की है कि अगर उनके पास सीवरेज का ढक्कन बेचने के लिए आता है तो वह इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि शहर में लगे हजारों सीवरेज के ढक्कन सुरक्षित रह सके। गौर हो कि इससे पहले ट्री गार्ड चोरी होने की घटनाएं भी हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here