हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home सरसा Sirsa Crime: ...

    Sirsa Crime: एटीएम कार्ड बदलकर सरसा की शातिर महिला ने लगाई लाखों की चपत

    ATM card sachkahoon
    ATM Fraud

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव नाथुसरी कलां में एटीएम पर रुपए निकलवाने आई महिला का शातिर ने कार्ड बदलकर उसको 111777 रुपए की चपत लगा दी। जैसे ही मोबाइल पर मैसेज आया तो ठगी का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव नाथुसरी कलां निवासी मैना देवी पत्नी रफीक ने बताया कि वह बीती दोपहर में अपने देवर जाकिर के साथ एसबीआई के एटीएम से रुपए निकालने गई थी। उसने बताया कि एटीएम से पैसे नहीं निकले तो इसी दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति व महिला ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। वह अपने घर आ गई। कुछ देर बाद उसके खाते से 111777 रुपए निकासी का मैसेज आया। उसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here