Barnawa: बरनावा में गूंजा राम-नाम का डंका, देखें पावन भंडारे की झलकियां…

Published On

Barnawa: बरनावा (रकम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की साध-संगत ने रविवार को शाह सतनाम जी धाम डेरा सच्चा सौदा, बरनावा में डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह का भंडारा मनाया। इस अवसर पर सत्संग भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की और खुशियां मनाई। पावन भंडारे की शुरूआत सुबह 10 बजे पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के साथ हुई। इसके पश्चात कविराजों ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से डेरा सच्चा सौदा स्थापना माह भंडारे की खुशियां मनाई।

इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अनमोल वचनों को साध-संगत ने बड़ी-बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। पावन भंडारे के अवसर पर पक्षियोद्धार मुहिम पर प्रकाश डालती एक डॉक्यूमेंट्री भी चलाई। तत्पश्चात नशों के खिलाफ जागरूक करते पूज्य गुरु जी के गीत ‘जागो दुनिया दे लोको’ और ‘आशीर्वाद मांओं का’ भी चलाए गए। पावन भंडारे की समाप्ति पर साध-संगत को लंगर भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान साध-संगत की सुविधाओं के मद्देनजर पानी, ट्रैफिक, लंगर-भोजन, चिकित्सा सहित विभिन्न समितियों के सेवादारों ने बाखूबी अपनी सेवाएं निभार्इं।

आइये वीडियो में देखते है पावन भंडारे की झलकियां…

About The Author

Related Posts