डेनमार्क ने पुरु को 1-0 से हराया

Published On

डेनमार्क की जीत के हीरो बने इश्माइकल-पाउल्सन

सरांस्क (एजेंसी)। 

डेनमार्क ने विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप सी के बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में पेरू को 1-0 से हरा दिया। मैच का पहला हाफ गोलरहित बराबर रहने के बाद डेनमार्क के लिए एकमात्र विजयी गोल वाई पोलसेन ने 59वें मिनट में किया। डेनमार्क ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए पूरे तीन अंक हासिल कर लिये।

क्रिस्टियन क्वेवा गेंद लेकर डेनमार्क के खेमे में जा रहे थे। तभी पाउलसन ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। इस कोशिश में उन्होंने क्वेवा को गिरा दिया। रेफरी ने वीएआर का इस्तेमाल किया और पेरू को पेनाल्टी दी। पेनाल्टी को गोल में तब्दील करने की जिम्मेदारी क्वेवा पर ही थी, लेकिन क्वेवा गेंद को बार के काफी ऊपर मार बैठे और पेरू के खिलाड़ी तथा प्रशंसकों को मायूसी हाथ लगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts