मेजबान कतर का बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियम के पास शराब की बिक्री पर बैन

Published On

दोहा (एजेंसी)। कतर सरकार ने फीफा विश्व कप 2022 के मैचों के (fifa world cup 2022) दौरान स्टेडियम में बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने यह जानकारी दी। फीफा ने ट्वीट किया, ‘मेजबान देश के अधिकारियों और फीफा के बीच चर्चा के बाद, मादक पेय पदार्थों की बिक्री फीफा फैन फेस्टिवल, अन्य प्रशंसक स्थलों और लाइसेंस प्राप्त स्थानों पर केंद्रित करने का निर्णय लिया गया है। कतर के फीफा विश्व कप 2022 स्टेडियम परिधि से बीयर के बिक्री केंद्रों को हटा दिया गया है।

क्या है है मामला | fifa world cup 2022

उल्लेखनीय है कि कतर को इस फुटबॉल टूनार्मेंट की तैयारियों के दौरान आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने कतरी अधिकारियों पर प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। साथ ही फुटबॉल प्रशंसकों ने गर्मियों की जगह सर्दियों में विश्व कप आयोजित करने के फैसले पर नाराजगी जताई है। फीफा विश्व कप 20 नवंबर से दोहा में आयोजित होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts