टोक्यो पैरालंपिक तीरदांजी : हरविंदर सिंह ने जीता पदक

Published On

टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में हरविंद्र सिंह ने आर्चरी में पदक जीता। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में शूटआउट में कोरिया के तीरंदाज को हराया। हरविंदर ने कोरियाई शूटर को शूट आॅफ में 6-5 से पीछे छोड़ा और पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने जर्मनी के मैक स्जार्सजेव्स्की को 6-2 से हराकर इस इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल में उन्होंने शूटआॅफ में जीत दर्ज की।

भारत के अब टोक्यो में 13 मेडल हो चुके हैं। अब 53 साल में 11 पैरालिंपिक्स में 12 मेडल आए। 1960 से पैरालिंपिक हो रहा है। भारत 1968 से पैरालिंपिक में भाग ले रहा है। वहीं 1976 और 1980 में भारत ने भाग नहीं लिया था। टोक्यो पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले हरविंदर सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हरविंदर ने महान कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरुप उनकी पदक जीत हुई। ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उस पर गर्व है। उसे आने वाले समय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts