पीसीबी से पाकिस्तान टूर में बदलाव की कोई जानकारी नहीं मिली: बीसीबी

Published On

ढाका। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को कहा कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी बंगलादेश टूर में बदलावों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जबकि मीडिया में सीरीज के लेकर अटकलें जारी हैं। बीसीबी क्रिकेट आॅपरेशंस के चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने बताया कि बोर्ड को अभी भी पीसीबी के किसी भी यात्रा कार्यक्रम में किसी भी तरह के बदलाव की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान नहीं आता है, तो स्थिति बीसीबी के नियंत्रण से बाहर हो जाएगी, लेकिन जब तक अधिकारिक तौर पर नहीं बताया जाता, तैयारी तय कार्यक्रम के हिसाब से जारी रहेगी।

पाकिस्तान नौ मार्च को ढाका पहुंचना। और उसने 11, 13 और 15 मार्च को शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं। यह सीरीज बंगलादेश के अंतरराष्ट्रीय घरेलू क्रिकेट कैलेंडर का हिस्सा है और इसे भविष्य के आईसीसी स्पर्धाऔर 50-ओवर वर्ल्ड कप चरण के लिए भी जरूरी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा की व्यवस्था को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

About The Author

Related Posts