भारत ने उज्बेकिस्तान को 28-22 से दी मात

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने 19वीं एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में रविवार को खेले गए अपने तीसरे लीग मैच में उज्बेकिस्तान को 28-22 से हराया। दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 24 नवंबर से चार दिसंबर के बीच आयोजित टूनार्मेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल की प्रदर्शन किया और मध्यांतर तक 13-7 से बढ़त बना ली थी। भारत की मेनका ने उम्दा खेल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक आठ गोल दागने में सफलता हासिल की। इसके अलावा भावना ने सात गोल किए। सोनिका, प्रियंका व प्रियंका ठाकुर ने तीन-तीन जबकि शालिनी ठाकुर ने तीन गोल दागे। निधि शर्मा व सुषमा को एक-एक गोल करने में सफलता मिली। मैच में कई सुंदर बचाव करने वाली नीना शील को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। दूसरी ओर उज्बेकिस्तान टीम से मदीना खुदोयाकुलोवा ने पांच, रूखसाना रुजेइवा, दिनजोवा, कारोस ओबिदजोनोवा वोसलजोनोवा ने तीन-तीन गोल किए। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि चैंपियनशिप में भारत अपना अंतिम पूल मैच आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। इस मैच में जीत के आधार पर भारत के पास विश्व सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने का अवसर मिलेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts