IPL News: आईपीएल मैच के दौरान इस खिलाड़ी कर दिया बड़ा कांड!, विदेशी खिलाड़ी से लेकर बीसीआई हैरान
IPL News: आईपीएल मैच के दौरान इस खिलाड़ी कर दिया बड़ा कांड!, विदेशी खिलाड़ी से लेकर बीसीआई हैरान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में इस बार सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि कमेंटेटर्स, ब्रॉडकास्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी बीसीसीआई ने सख्ती बढ़ा दी है। बोर्ड अब भ्रष्टाचार-रोधी नियमों को बेहद कड़ाई से लागू कर रहा है, ताकि टूर्नामेंट की गोपनीयता और सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने उन सभी लोगों पर निगरानी तेज कर दी है जो मैच के दौरान सोशल मीडिया के लिए वीडियो, रील या अन्य कंटेंट तैयार कर रहे हैं। इसमें खिलाड़ी, टीम अधिकारी, परिवार के सदस्य, कमेंटेटर्स और ब्रॉडकास्ट टीम तक शामिल हैं।
IPl 2026: वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना करने पर भड़के ये खिलाड़ी
बताया जा रहा है कि कमेंट्री कर रहे कुछ पूर्व क्रिकेटरों को मैच के दौरान PMOA (Players and Match Officials Area) में वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को डगआउट के पास मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते देख बीसीसीआई अधिकारियों ने तुरंत रोक दिया।
अब बोर्ड ऐसे मामलों में कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। बीसीसीआई का नियम साफ है कि आईपीएल की आधिकारिक ड्रेस पहनकर कोई भी व्यक्ति मैदान या सुरक्षित क्षेत्र में निजी वीडियो शूट नहीं कर सकता।
‘हनी ट्रैप’ और लीक का बढ़ा खतरा
बीसीसीआई को इस बात की भी चिंता है कि कई खिलाड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और व्लॉगर्स के काफी करीब आ रहे हैं। बोर्ड का मानना है कि इससे खिलाड़ियों की निजी जानकारी लीक होने और ‘हनी ट्रैप’ जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ खिलाड़ियों को ट्रैवलिंग और होटल से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से भी रोका गया है। बोर्ड नहीं चाहता कि मैच से पहले किसी खिलाड़ी की उपलब्धता या रणनीति से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक हो।
खिलाड़ियों के परिवारों को भी निर्देश
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवारों को भी आईपीएल के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। कई बार सोशल मीडिया पोस्ट से यह संकेत मिल जाता है कि कोई खिलाड़ी मैच खेलेगा या नहीं, जिससे टीम की रणनीति प्रभावित हो सकती है।
पहले भी एक भारतीय तेज गेंदबाज को चेतावनी दी गई थी, जब उनकी पत्नी द्वारा बनाए गए टीम होटल के वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया गया था।
टीम बस और ड्रेसिंग रूम तक पहुंच पर रोक
एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा दोस्तों और परिवार के लोगों को टीम बस या अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में ले जाने पर भी नाराजगी जताई है। बोर्ड अब टीम होटल, ड्रेसिंग रूम और खिलाड़ियों के मूवमेंट से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।
IPL के साथ घरेलू लीगों में भी लागू होंगे नियम
बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि ये सख्त नियम सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं रहेंगे। आने वाले समय में राज्य स्तर की टी20 लीगों और घरेलू टूर्नामेंट्स में भी इन नियमों को कड़ाई से लागू किया जाएगा।
बोर्ड का मानना है कि युवा खिलाड़ियों के सामने अनुशासन और सुरक्षा का सही उदाहरण पेश करना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि सोशल मीडिया कंटेंट और निजी गतिविधियों को लेकर अब पहले से कहीं ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।