आईपीएल: राजस्थान-बेंगलुरु का मैच आज

Published On

मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम पर, प्रसारण रात 8 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

  • राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा चुका

खेल डेस्क (एजेंसी) इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का 49वां मुकाबला मंगलवार रात आठ बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यह मैच जीतने पर उसकी स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि जीती तो वह राजस्थान को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी।

राजस्थान रॉयल्स के 12 मैच में 10 अंक हैं। वह अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। उससे आगे पंजाब, कोलकाता और हैदराबाद सभी के 10-10 अंक ही हैं, लेकिन नेट रनरेट के कारण राजस्थान रॉयल्स का नंबर सबसे बाद में है। ऐसे में यदि उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts