कश्मीर हमारा है हमारा ही रहेगा: शिखर धवन

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद आफरीदी को करारा जवाब देते हुए कहा है कि कश्मीर हमारा है हमारा ही रहेगा। आफरीदी शनिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के दौरे पर गए थे और वहां उन्होंने भारत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे थे।

शिखर ने आफरीदी को करारा जवाब देते हुए कहा, ‘इस वक्त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है उस वक्त तुमको कश्मीर की पड़ी है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर ने ट्विटर पर कड़े शब्दों में कहा, ‘कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। चाहे 22 करोड़ ले आयो हमारा एक-एक सवा लाख के बराबर है। बाकी गिनती अपने आप कर लेना। शिखर से पहले गौतम गंभीर, हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने भी आफरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts