फिट और स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा खेलना चाहिए: मंडाविया

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कहा कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए सभी को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटा खेलना चाहिए। यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में श्री मंडाविया ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केन्द्रीय खेल मंत्री फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व पर बल देते हुए कहा, ह्लदेश के नागरिक को फिट और स्वस्थ्य रहना चाहिए।

एक स्वस्थ्य नागरिक ही स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण करता है। 2047 में विकसित भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक को स्वस्थ्य और फिट रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘फिट रहने के लिए खेलों में शामिल होना जरूरी है। इसलिये सभी नागरिको को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटे खेलना चाहिए। मैं आज एक घंटा फुटबॉल खेलूंगा। उल्लेखनीय है कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।

About The Author

Related Posts