IPL News: आईपीएल के मैदान पर इन दो खिलाड़ियों की लड़ाई हमेशा दुनिया याद रखेगी, जानिये वजह

IPL News: आईपीएल के मैदान पर दो खिलाड़ियों की लड़ाई हमेशा दुनिया याद रखेगी, जानिये वजह

Sach Kahoon Picture
Published On

IPL News:  हाल ही में खेले गए आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में Chennai Super Kings और Sunrisers Hyderabad के बीच मुकाबले के दौरान मैदान पर बड़ा विवाद देखने को मिला था। मैच के दौरान Sanju Samson और Heinrich Klaasen के बीच तीखी बहस हो गई थी, जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया था। हालांकि अब दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस विवाद को खत्म कर दिया है।

सोशल मीडिया पर दिखी दोस्ती | IPL News

मैदान पर हुई बहस के कुछ दिनों बाद दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक-दूसरे के लिए सम्मान जताया। संजू सैमसन ने क्लासेन के साथ गले मिलते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, “मैदान पर ऐसी चीजें होती रहती हैं, लेकिन मैदान के बाहर इस बेहतरीन इंसान के लिए मेरे दिल में बहुत प्यार और सम्मान है।”

वहीं क्लासेन ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, “दोस्त, तुम्हारे लिए भी बहुत प्यार और सम्मान। तुम्हें खेलते देखना हमेशा शानदार लगता है। अपना खेल जारी रखो। अब अगली भिड़ंत का इंतजार रहेगा।”

आखिर क्यों हुई थी लड़ाई?

यह घटना उस समय हुई जब हैदराबाद की टीम 182 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था। क्लासेन 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी Noor Ahmad की गेंद पर वह स्टंप आउट हो गए। विकेट गिरने के बाद क्लासेन और संजू सैमसन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पवेलियन लौटते समय क्लासेन कुछ कहते नजर आए, जिस पर संजू ने भी जवाब दिया। मामला बढ़ता देख मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

हैदराबाद ने जीता मुकाबला

हालांकि इस विवाद के बावजूद Sunrisers Hyderabad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। टीम की जीत में Ishan Kishan ने अहम भूमिका निभाई और 47 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली।

About The Author

Related Posts