India tour of England 2025: बुमराह नहीं खेलेंगे आगे के मैच? मुख्य कोच गौतम गंभीर का आया बड़ा बयान!

Published On

India tour of England 2025: मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच प्रस्तावित पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह तैयार है। यह श्रृंखला कई कारणों से चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें टीम को रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरना होगा। टीम के नव नियुक्त कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर इस समय बड़ी ज़िम्मेदारी है, विशेषकर बल्लेबाजी क्रम को संतुलित करने और गेंदबाजी विभाग को मजबूत बनाए रखने की। India vs England Test

मुख्य चुनौती यह रहेगी कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज के तौर पर किसे उतारा जाए। क्या अभिमन्यु ईश्वरन को ओपनिंग का मौका मिलेगा और क्या करुण नायर को मध्यक्रम में जगह दी जाएगी — यह अब तक स्पष्ट नहीं है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। कार्यभार प्रबंधन (वर्कलोड मैनेजमेंट) के चलते वह संभवतः सभी पांच टेस्ट न खेल सकें। हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने बुमराह और करुण नायर को लेकर कुछ बातें स्पष्ट की हैं।

गंभीर ने मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, “अभी यह तय नहीं है कि बुमराह कौन से चार मैच खेलेंगे, लेकिन करुण नायर के पास अंतिम एकादश में जगह बनाने का अच्छा अवसर है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।” उन्होंने यह भी जोड़ा, “हमने पर्याप्त गेंदबाजों का चयन किया है जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदल सकते हैं। बुमराह का विकल्प खोजना आसान नहीं है, लेकिन यह अन्य खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक शानदार मौका है।” India vs England Test

करुण नायर को लेकर गंभीर ने कहा, “उसने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की ओर से दोहरा शतक भी जड़ा है। उसका अनुभव इस श्रृंखला में निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। हम किसी खिलाड़ी को एक-दो मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर आंकने की प्रवृत्ति नहीं अपनाएंगे।”

जब उनसे श्रेयस अय्यर को लेकर प्रश्न किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “टीम का चयन चयनकर्ताओं का कार्य है। मुख्य चयनकर्ता इस विषय पर पहले ही जवाब दे चुके हैं। मेरा ध्यान हमेशा उन खिलाड़ियों पर होता है जो फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।” गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच यह बहुप्रतीक्षित टेस्ट श्रृंखला 20 जून से आरंभ होगी। India vs England Test

Free Medical Camp in Kaithal: मानवता भलाई केंद्र, कैथल में निशुल्क जाँच शिविर में 630 मरीजो ने करवाई…

About The Author

Related Posts