महिला विश्वकप: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची अमेरिका

Published On

ल्यों (फ्रांस)।

अमेरिका ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए यहां इंग्लैंड को 2-1 से मात देकर महिला विश्वकप के फाइनल में जगह बना ली है। अमेरिका लगातार तीसरी बार विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार उसने खिताब अपने नाम किया था। मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें पहला गोल अमेरिका की तरफ से किया गया।

10वें मिनट में अमेरिका ने शानदार मूव बनाया और क्रिस्टियन प्रेस ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने जल्द ही वापसी की। 19वें मिनट में एलेन व्हाइट ने गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी दिला दी। पहला हॉफ समाप्त होने से पहले स्टार खिलाड़ी एलेक्स मॉर्गन ने अमेरिका को एक बार फिर आगे कर दिया।

उन्होंने 31वें मिनट में हेडर के जरिए गोल किया। दूसरा हॉफ बेहद रामांचक रहा। व्हाइट ने गेंद को गोल में डाला, लेकिन वीएआर की मदद लेने के बाद रैफरी ने उसे आॅफ साइड करार दिया। मैच समाप्त होने से पहले इंग्लैंड को पेनाल्टी भी मिली, लेकिन वे गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई। 86वें मिनट में मिली ब्राइट को रेड कार्ड मिला जिसने इंग्लैंड की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts