पुलिस मुठभेड़ में हाईवे डकैती गिरोह का सरगना गिरफ्तार, हथियार बरामद

Published On

गांव लेहली के पास हुई मुठभेड़, डीजीपी ने दी जानकारी

  • आरोपी ने एक सप्ताह में दो वारदातों को दिया अंजाम

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: पंजाब की मोहाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें गोली लगने से घायल हुए एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। बदमाश से हथियार बरामद किए गए हैं। ये बड़ी कार्रवाई गांव लेहली के पास हुई। पकड़े गए बदमाश की पहचान हाईवे लुटेरों के गिरोह के सरगना सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ती के तौर पर हुई है। डीजीपी पंजाब ने जानकारी दी कि गांव लेहली के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई। जिसमें सतप्रीत सिंह ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। Mohali News

जवाबी कार्रवाई में एक गोली सतप्रीत सिंह के लगी और उसे पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरोह ने 3 और 10 नवंबर की रात को हाईवे पर दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। इन वारदातों में बंदूक की नोक पर नकदी, मोबाइल फोन और सोने के गहने लूट लिए गए थे। इस गिरोह की गतिविधियां लंबे समय से पुलिस के रडार पर थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सतप्रीत सिंह से एक .32 कैलिबर की पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह हथियार सतप्रीत सिंह लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए करता था।

पुलिस ने की कार्रवाई शुरु | Mohali News

पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से पंजाब और हरियाणा के हाईवे पर यात्रियों में सुरक्षा का माहौल बनेगा। मोहाली पुलिस के अनुसार-यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है और जनता को हाईवे पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है।

यह भी पढ़ें:– Matrushakti Udyamita Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सब्सिडी योजना लागू

About The Author

Related Posts