स्वीमिंग पुल में डूबने से 9 साल के मासूम की मौत

Published On

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर के एक निजी स्कूल में 9 साल के मासूम बच्चे (9 Year Old Died) की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई। हादसा यहां जहाजगढ़ मार्ग पर स्थित गांव खातीवास के एक निजी स्कूल में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस झज्जर नागरिक अस्पताल में पहुंची और मामले की छानबीन की। सूचना मिलने के बाद एसपी वसीम अकरम भी मौके पर पहुंचे और मृतक बच्चे के परिजनों से बातचीत की।

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि झज्जर के गांव खातीवास में एक निजी स्कूल में स्वीमिंग पुल की क्लास लगाई जा रही थी। उसी दौरान स्वीमिंग पुल में 9 साल का मासूम (9 Year Old Died) हितेश, जोकि स्कूल के तीसरी कक्षा का छात्र है, स्वीमिंग पुल में कूद गया। हांलाकि थोड़ी देर बाद ही हितेश को पानी से निकाल लिया गया और उसे नागरिक अस्पताल में लाया भी गया था। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि उन्हें हादसे की गलत सूचना दी गई। पहले तो स्कूल प्रबन्धन द्वारा उन्हें यह बताया कि हितेश को चोट लगी है। बाद में उन्हें कोई ओर सूचना दी गई। इसलिए मामला काफी संदिग्ध है। जहां स्कूल में यह हादसा हुआ है वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। इसलिए पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की सही जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts