100 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर धोला इन्सां ने की ये बेमिसाल इंसानियत की सेवा

Published On

बरवाला ब्लॉक के सेवादार ने सरसा पहुंचकर बचाई मरीज की जान

Blood Donation: बरवाला (सच कहूँ/मुकेश)। मानवता सेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण पेश करते हुए बरवाला ब्लॉक के भाई धोला इन्सां राजली ने 100 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर सरसा स्थित शाह सतनाम जी हॉस्पिटल में 48वीं बार रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार, जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ने पर धोला इन्सां तुरंत मदद के लिए आगे आए और लंबी दूरी तय कर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने रक्तदान कर मरीज के उपचार में सहयोग दिया। धोला इन्सां अब तक 48 बार रक्तदान कर चुके हैं, जो अपने आप में एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। उनका कहना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। Barwala News

About The Author

Related Posts