Aap Protests: रोष प्रदर्शन में बोले आप नेता, किसानों का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त!

Published On

Aap Protests: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा सांसद कंगना राणावत पर किसानों के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में गंभीर रूख अपनाते हुए जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई आप के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप भांभू, विंग के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह बेगू ने भी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। Sirsa News

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंगना राणावत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि कंगना राणावत हरियाणा में आकर किसानों से माफी मांगे। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ गलत बयानबाजी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान आप जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां ने कहा कि कंगना राणावत पहले भी किसानों पर गलत बयानबाजी करती रही हैं। भाजपा ने हमेशा किसानों का अपमान किया। अब फिर कंगना राणावत ने किसानों के खिलाफ जहर उगला है। ये भाजपा की मानसिकता रही है कि भाजपा में किसानों को गालियां देने वालों को पदों से नवाजा जाता है। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा किसानों से नफरत करती है।

आप नेताओं ने कहा कि सांसद कंगना राणावत ने एक बार फिर कहा कि किसान हिंदुस्तान को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। ये किसान नहीं अमेरिका और चीन के एजेंट हैं, जो बेहद शर्मनाक बयान है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों से इसीलिए नफरत करती है क्योंकि उसको किसानों के सामने झुकना पड़ा था और तीन काले कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। आज भाजपा किसानों से वही बदला ले रही है। किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप भांभू ने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा देश के अन्नदाता को परेशान करती है और उससे नफरत करती है। अब यही किसान हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे।

प्रदर्शन में आप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार, जिला सचिव श्याम मेहता, महिला विंग की जिलाध्यक्ष सरोज मानव, जिला पार्षद जसदेव निक्का, संदीप कौर, गुरचरण सिंह फौजी, बलविंद्र बराड़, प्रदीप सचदेवा, मैक्स साहुवाला, दर्शन कौर, रोहताश तेतरवाल, हंसराज सामा, सुभाष शर्मा, जतिन वर्मा, जीतो बाई और मास्टर हरबंस लाल सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। Sirsa News

Sirsa Weather Update: झमाझम बारिश से खिली किसानों के चेहरों पर मुस्कान!

About The Author

Related Posts