Admission Registration Open: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और खेल सुविधाएं

सरसा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन रजिस्ट्रेशन शुरू

Manmohan Picture
Published On

Admission Registration Open: सरसा (सच कहूँ/सुशील कुमार)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सरसा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज परिसर में पहुंचकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है ताकि वे अपनी पसंद के कोर्स में प्रवेश सुनिश्चित कर सकें। Sirsa News

कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने बताया कि शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज क्षेत्र का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जो शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां प्रवेश लेते हैं।

खिलाड़ियों और पूर्व छात्रों ने बढ़ाया मान

कॉलेज के छात्र कनिष्क चौहान ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। वहीं कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी बजरंग ने एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनी में 1.20 करोड़ रुपये का पैकेज हासिल कर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा पेश की है।

रोजगारपरक कोर्सों पर विशेष फोकस

कॉलेज में 12वीं के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें बीए जेएमसी (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), बीए जनरल, बीबीए, बीकॉम, डीपीएड, बीएससी फिजिकल साइंस, बीएससी डाटा साइंस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीसीए तथा बीएससी फिजिकल हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन जैसे कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर बीपीएड, एमकॉम, एमए इंग्लिश, एमएससी ज्योग्राफी, एमएससी मैथेमेटिक्स और एमए जेएमसी जैसे कोर्स भी उपलब्ध रहेंगे।  

खेल और शिक्षा में कॉलेज का रिकॉर्ड

प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। कॉलेज के खिलाड़ियों ने अब तक 31 अंतरराष्ट्रीय और 786 राष्ट्रीय पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। वहीं विश्वविद्यालय स्तर पर 407 यूनिवर्सिटी टॉपर देने का गौरव भी कॉलेज को प्राप्त है। सांस्कृतिक गतिविधियों में भी कॉलेज के विद्यार्थियों ने 30 राष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं।

एनसीसी और छात्रवृत्ति की सुविधा

कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी आर्मी विंग, एनसीसी एयर विंग और एनएसएस जैसी गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं। इसके अलावा सरकार के नियमों के तहत एससी और बीसी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रवेश और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी सीधे कॉलेज परिसर में संपर्क कर सकते हैं। Sirsa News

About The Author

Ad Ad

Related Posts