अंजलि ने लिखा सबसे अच्छा निबंध

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा ‘निबंध प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय के 35 छात्र तथा छात्राओं ने भाग लिया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी लेखन कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ तराना नेगी ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस से छात्र छात्राओं के अंदर के लेखन कौशल को निखारा जा सकता है। वरिष्ठ प्राध्यापिका किरण सरोहा ने कहा की इससे विद्यार्थियों में अपने विचारों को व्यक्त करने की भावना प्रबल होती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ संगीता मान ने किया। प्रतियोगिता में अंजलि बी ए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान तथा विवेक बी ए प्रथम वर्ष ने दूसरा स्थान व तन्नू बी ए तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ रजनीश कुमारी, डॉ मनदीप कुमारी, गीता शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की समिति के सदस्य डॉ बीना रानी और डॉ अनिता राणा भी उपस्थित रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Pi Day: कन्या कॉलेज में पाई-डे पर छात्राओं को गणित विषय पर समझाया

About The Author

Related Posts