जश हत्याकांड में चाची अंजली गिरफ्तार

Published On

3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजी

करनाल। जश हत्याकांड मामले में पहली गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस ने मृतक जश (Jash Murder Case) की चाची अंजली को गिरफ्तार किया है। सीआईए पुलिस ने अंजली को इंद्री के कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सीआईए पुलिस इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि हत्या मामले में अंजली को गिरफ्तार किया है, जो रिश्ते में जश की चाची लगती है। रिमांड के दौरान हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। अंजली ने खुद को गर्भवती बताया है। इसकी मेडिकल जांच करवाई जाएगी। हत्या में प्रयोग सामग्री को बरामद किया जाएगा।

जश (Jash Murder Case) के चाचा अमन ने अपने ताऊ के बेटे राजेश व उसके परिवार पर हत्या का शक जताया था। जिस आधार पर पुलिस ने राजेश व उसके परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। रविवार सुबह लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शहर में प्रदर्शन के बाद जाम लगा दिया था। इसी दौरान एसपी गंगाराम पुनिया ने अपने निवास पर जश के परिजनों से अकेले में वार्ता की। इसके बाद अब जश के पिता के चाचा की पुत्रवधु अंजली को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts