शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड दाखिला शुरू

Published On

B.Ed Admission Started : सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड कोर्स (सत्र 2024-26) के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासिका डा. चरणप्रीत कौर ढिल्लो ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2024 है, इच्छुक विद्यार्थी बीएड में दाखिला लेने के लिए जल्द संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को अच्छा शैक्षणिक माहौल मिलेगा। Sirsa News

कॉलेज प्रिंसीपल डा. रजनी बाला ने बताया कि उनके संस्थान में बीएड में दाखिले लेने के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज में दाखिले के लिए आने वाले विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क लगाए गए है, जहां उन्हें कॉलेज संबंधी पूरी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दाखिले के लिए विद्यार्थी 01666-246755, 94164-33172 व 70159-18018 पर संपर्क कर सकते है। Sirsa News

सरसा के इस छोटे से गांव के छात्र ने भरी बुलंद उड़ान! रच दिया कमाल का अविष्कार!

About The Author

Related Posts