बड़ागुड़ा में थाना प्रभारी ने दिया पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का सन्देश
राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ पर बड़ागुड़ा थाना परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ
ओढ़ां, सरसा (सच कहूँ/राजू)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से संचालित 24 वर्षों से सामाजिक सरोकारों को समर्पित राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर बड़ागुड़ा थाना परिसर में पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे गए तथा उनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई। Sirsa News
कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी लाभ सिंह ने पुलिसकर्मियों और सच कहूँ के पाठकों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी लाभ सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों को पानी और भोजन की आवश्यकता होती है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी व दाने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों और पाठकों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। अभियान के माध्यम से पक्षियों के प्रति दया, संवेदना और संरक्षण का संदेश दिया गया। Sirsa News