पगड़ी की लाज थम रख दियो सरकार में बना दूंगा: भूपेंद्र हुड्डा

Published On

खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि के पक्ष में गांव सैदपुर में अपने रोड शो के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पगड़ी की लाज थाम रख दियो सरकार में बना दूंगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में 36 बिरादरी ने मन बना लिया है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। Kharkhoda News

सरकार बनते ही ₹6000 पेंशन महिलाओं को ₹2000 प्रति महीना बेरोजगारों को रोजगार गैस का सिलेंडर ₹500 में दसवीं कांग्रेस पार्टी ने 7 गारंटी की है वह पूरा करने का काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि 2005 से 2014 के कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में नौकरी देने में कानून व्यवस्था बनाने में शिक्षा खेल प्रदेश में नंबर वन प्रथम परंतु इस बीजेपी सरकार के 10 साल के शासनकाल में आज प्रदेश बेरोजगारी अपराध महंगाई में नंबर वन बन गया है अभी सरकार का जाने का समय आ गया है पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल पड़ी है। Kharkhoda News

हाथ के निशान वाला बटन दबाकर खरखौदा से जयवीर वाल्मीकि को विधायक बनकर विधानसभा में भेज दो आगे की लड़ाई में लड़ दूंगा। कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि मैं वो विधायक नहीं हूं जो बिक जाऊंगा । मैं खरखौदा की जनता का सच्चा सेवक व चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मजबूत सिपाही हूं । इस मौके पर पूर्व विधायक पदम सिंह भैया टीकाराम संस्था के प्रधान सुरेंद्र दहिया, बल्लू सिसाना, सोहटी गांव के सरपंच जितेंद्र राणा, कुसुम लता, सुरेंद्र शर्मा, जोगिंदर दहिया आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– सरकार औद्योगिक विकास में तेजी लाने को लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड करे: संजय अग्रवाल

About The Author

Related Posts