तोशाम खनन क्षेत्र में दरका पहाड़, दो लोगों की मौत, कई दबे

Published On

राहत एवं बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

तोशाम (वीरेन्द्र)। भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। डाडम में पहाड़ खिसकने से 10-15 लोगों के दबने की आशंका है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव शुरू कर दिया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार डाडम में पहाड़ों में खनन के लिए खुदाई का काम चल रहा था।

कंप्रेशर मशीनों की मदद से पहाड़ में नीचे सुराख किया जा रहा था और कई वाहन पत्थरों को भर रहे थे। तभी अचानक पहाड़ ऊपर से लुढ़कते ही नीचे आ गिरा। अचानक हुए हादसे के चलते 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दो लोगों के शव बरामद हो चुके थे। प्रशासन राहत एवं बचाव में जुटा था। पहाड़ की चपेट में आने पोपलैंड मशीनों को भी भारी नुक्सान बताया जा रहा है।

राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान में प्रशासन लगा हुआ है। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादों लोगों को बचा लिया जाए। उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। कितना नुकसान हुआ है, अभी इसका आंकलन नहीं हुआ है। मैंने उपायुक्त को सारी जांच के लिए आदेश दे दिए हैं।

वहीं हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल हादसे वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है। मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हादसे पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूँ।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts