प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Birthday) के 73 वे जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 210 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। शिविर का उद्घाटन राई के विधायक मोहनलाल बडोली, पूर्व अध्यक्ष राजवीर दहिया, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सितेंद्र दहिया ने किया। इस अवसर पर मोहनलाल बडोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व के पटल पर पहुंचा दिया है। आज देश का विकास दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की पर है।

देश में चारों तरफ विकास किया जा रहा है। आज विश्व का हर विकसित देश अपने विकास के लिए भारत को साथ लेकर चलना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का मान सम्मान बड़ा है ।हाल ही में जी20 सम्मेलन में पूरे विश्व के विकसित देशों के प्रमुख भारतीय राजधानी दिल्ली में आए। उन्होंने मजबूत भारत का दृश्य देखा की किस प्रकार भारत हर क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना गया है। PM Modi Birthday

मनुष्य को जीवन में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से जहां अनेक व्यक्तियों को जीवन मिलता है। वही मनुष्य का शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है। इस मौके पर प्रवीण दहिया, मंडल अध्यक्ष युवा शक्ति दहिया, मीना नरवाल, मनजीत भोला, जय कुमार राणा, सागर दहिया, महेंद्र दहिया, मनजीत भारती, संदीप किड़ोली, अनिल पाई,मन्नू धनखड, संदीप राणा, परविंदर फौजी, योगेश जठेड़ी, सतपाल दहिया आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– फसलों के वाजिब दाम और जमीन बचाने को लखनऊ चलें किसान: बिजेंद्र सिंह

About The Author

Related Posts