अब निकलेंगी बंपर नौकरियां

Published On

ग्रुप डी की भर्ती के आदेश, अन्य सभी  विभागों से भी मांगा रिक्त पदों का ब्यौरा

सच कहूँ/अश्वनी चावला
चंडीगढ़। चुनावी मोड में चल रही हरियाणा की भाजपा सरकार अब प्रदेशवासियों को खुश करने की फिराक में है जिसके चलते हरियाणा सरकार ने बम्पर नौकरियां की तैयारी कर रही है। हरियाणा सरकार ने वीरवार को सभी विभागों के मुखियों व डिप्टी कमिश्नरों सहित बोर्ड व कापोर्रेशन को खाली पोस्टों की लिस्ट भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ग्रुप डी के तहत सभी कर्मचारियों को पहल के आधार पर भर्ती करना चाहती है, इसलिए यह लिस्ट जल्द ही भेजने के लिए कहा गया है। ग्रुप डी के तहत हरियाणा सरकार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के जरिये सेवादार, दफ्तरी, चौकीदार, माली, सफाई कर्मचारीयों की भर्ती करने जा रही है।

 सेवादार, दफ्तरी, चौकीदार, माली, सफाई कर्मचारीयों की होगी भर्ती

सभी विभाग अपनी अपनी जरूरत व पोस्टों के अनुसार सीधा हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को ही लिस्ट भेजेंगे। विवादों के बाद पहली बड़ी भर्ती करेगा कमीशन हरियाणा स्टाफ सिलैक्शन कमीशन पिछले दिनों विवाद के बाद पहिले अपने बड़े भर्ती अभियान को चलाने जा रहा है। पिछले दिनों एचएसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में सवाल काले ब्राह्मण को देखना और ब्राह्मण कन्या को देखने वाले विवादित सवाल से नाराज समाज के विवाद के बाद भारत भूषण भारती को कमीशन के चैयरमेन के अहुदे से हटा दिया गया था।

स्पेशल भर्ती अभियान वापिस

हरियाणा सरकार की तरफ से 26 अप्रैल 2018 को स्पेशल भर्ती अभियान शुरू किया गया था जिसको सरकार ने वापिस ले लिया है। इस स्पेशल भर्ती अभियान में स्पोर्ट्स व अंगहीनों को भर्ती किया जाना था परंतु अब इस स्पेशल भर्ती अभियान को वापिस लेते हुए जनरल भर्ती अभियान शुरू किया जा रहा है। हालांकि इस में भी स्पोर्ट्स व अंगहीनों का कोटा रखा गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts