बस ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक गंभीर, 10 खिलाड़ी घायल

Published On

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। रेवाड़ी जिले में बुधवार की सुबह नारनौल रोड पर बस के टक्कर मारने से पिकअप पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार नारनौल कॉलेज की क्रिकेट टीम के 9 खिलाड़ी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल के कृष्णा कॉलेज की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित, पंकज, प्रदीप, राहुल, सुशील, सुनील, पवन कुमार, अजय एक पिकअप में सवार होकर रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चले थे। गाड़ी को दीपक चला रहा था।

नारनौल रोड पर पाली फाटक के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप को ओवरटेक करते वक्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप पलट गई और उसमें सवार सभी छात्र घायल हो गए। पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने तुरंत बस रोकी और सवारियों को मदद से तुरंत बचाव अभियान चलाया। सभी ने घायलों को पिकअप से निकालकर बस से ही तुरंत रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चालक दीपक की हालत गंभीर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। वहीं सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts