कार-ट्रॉला की भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग

Published On

-कार सवार पांच लोग बुरी तरह झुलसे, पीजीआई रैफर

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे (एनएच-11) पर रात एक बजे ट्रॉला और कार की जबरदस्त भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद जोर का धमाका हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई। आग से कार में सवार 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए सभी कार सवार राजस्थान के खेतड़ी के रहने वाले थे। इनमें चार लोगों की पहचान हो गई है।

राजेश पुत्र सुल्तान (35), सुरेश (30), हीरालाल (37) और राजेश पुत्र मुंशीराम शामिल है। ये सभी रात के समय खेतड़ी से नारनौल होते हुए रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और बुरी तरह झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। गंभीर हालत के कारण पांचों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts