जातिवादी टिप्पणी : मुनमुन दत्ता को पूछताछ के बाद अंतरिम जमानत

Published On

हाँसी (सच कहूँ न्यूज)। कथित जातिवादी टिप्पणी के मामले में टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम अभिनेत्री मुनमुन दत्ता(Munmun Dutta) सोमवार को हांसी पुलिस के समक्ष पेश हुर्इं और जांच अधिकारी ने लगभग चार घंटे पूछताछ के बाद अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। अभिनेत्री अपने वकील एवं सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस उपाधीक्षक विनोद शंकर के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। मुनमुन दत्ता(Munmun Dutta) की नौ मई 2021 को अपने यू-ट्यूब चैनल पर टिप्पणी के खिलाफ हांसी में 13 मई को मामला दर्ज कराया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts