Channel Partner Meet: सिटी सेंटर द्वारा चैनल पार्टनर मीटिंग आयोजित

Published On

चैनल पार्टनरों से सांझा की भविष्य की संभावनाएं

Channel Partner Meet: सिरसा। श्रीमत टेक्सवर्थ प्रा. लिमिटेड की ओर से रविवार रात्रि हिसार रोड स्थित एक निजी संस्थान में चैनल पार्टनर मिट का आयोजन किया गया। जिसमें चैनल पार्टनर के साथ डबवाली रोड पर विकसित की जा रहे श्रीमत सिटी सेंटर बारे जानकारी सांझा की गई। भविष्य की योजनाओं के साथ-साथ उनकी शंकाओं का भी निवारण किया गया। इस मिट के दौरान मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। Sirsa News

श्रीमत टेक्सवर्थ के निदेशक आशुतोष गुप्ता ने संस्थान के प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि श्रीमत सिटी सेंटर केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों के अनुमति प्राप्त है। महानगरीय तर्ज पर मल्टी स्टोरी कमर्शियल-कम-रेजीडेंशियल काम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी है। करीब सवा सात एकड़ एरिया में इसका निर्माण कार्य जारी है, जिसमें करीब 600 गाडिय़ों की पार्किंग की सुविधा है। पूरा एरिया सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा।

श्रीमत सिटी सेंटर की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के डायरेक्टर राजीव जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का डिजाइन विश्व विख्यात हाफिज कंट्रेक्टर मुम्बई के सीनियर एसोसिएट निशार शेख अहमद द्वारा तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मल्टी स्टोरी मार्केट का निर्माण अपने निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीमत सिटी सेंटर बारे एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्री अप्रूवड लोन की सुविधा शुरू कर दी गई है।

इस मौके पर सुविख्यात आर्किटेक्ट मैडम सलोनी ने इस प्रोजेक्ट की डिजाइन को लेकर बारिकी से बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिरसा को नई पहचान देगा, चूंकि शहर के बीचोंबीच इतनी भव्य मार्केट होगी, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई देगी। उन्होंने बताया कि पूरी बिल्डिंग भूकंपरोधी तैयार की गई है। साथ फायर फाइटिंग की सुविधा रहेगी। हर बिल्डिंग में लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है। बेसमेंट में वाहनों की पार्किंग की सुविधा है।

नोएडा से आई मैडम प्रियंका ने कार्यक्रम का संचालन किया और मनोरंजक खेलों का सभी ने आनंद लिया। इस दौरान कंपनी के डायरेक्टर राजीव जैन, संजीव जैन एडवोकेट, आशुतोष गुप्ता ने चैनल पार्टनर के सवालों के जवाब दिए और उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमत टेक्सवर्थ प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर माधव जैन ने चैनल पार्टनर का आभार जताया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। Sirsa News

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की हरियाणा इकाई का गठन

About The Author

Related Posts