CM Flying Raid: भिवानी में सीएम फ़्लाइंग ने नप में की छापेमारी

Published On

जांच के दौरान मिली अनेक खामियां, चार कर्मचारी मिले गैर हाजिर

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का एक्शन मोड देखने को मिला। टीम द्वारा भिवानी नगर परिषद कार्यालय में छापेमारी की गई तथा कार्यालय के रिकॉर्ड को बारीकी से जांचा गया। इस दौरान 4 कर्मचारी गैर हाजिर मिले और जांच में खामियों का ढेर मिला। जिसके चलते सीएम फ़्लाइंग ने नगर परिषद को नोटिस थामाया है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को जांच में पीआईडी से सम्बंधित 917 शिकायत पेंडिंग मिली तो सीएम विंडो से सम्बंधित 289 शिकायत पेंडिंग मिली। Bhiwani News

इतना ही नहीं जनसंवाद से सम्बंधित 276 तथा बिल्डिंग प्लान से सम्बंधित 403 शिकायत पेंडिंग मिली। भिवानी नगर परिषद ईओ राजाराम ने बताया कि रिकॉर्ड जांच में पाई गई खामियों के बाद कर्मचारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं तथा गैर हाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– पूर्व भाजपा सांसद ने कैम्प कार्यालय पर सुनी जनसमस्याएं

About The Author

Related Posts