शीतलहर: हरियाणा में कोहरे का कहर, सड़क मार्ग प्रभावित, राजस्थान के फेहपुर में -3.8 डिग्री पहुंचा तापमान

Published On

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत में ठंड और धुंध के कारण सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है। शनिवार सुबह सरसा, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, रोहत आदि क्षेत्रों में कोहरे के कारण वाहन भी सड़कों पर रंगते दिखाई दिए। वहीं राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और आज सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से लगभग चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाने एवं शीत लहर के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और वह जमाव बिंदु से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

सर्दी बढ़ जाने से लोग ठिठुरने लगे

न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदु से करीब चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को इससे काफी परेशानी हुई। दिन में धूप निकलने पर कड़ाके की सर्दी में राहत महसूस की जाने लगी। सर्दी बढ़ जाने से लोग ठिठुरने लगे और अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। इस दौरान औंस जमने और पाला पड़ने से फसलों के नुकसान की भी संभावना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts