धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े गैंगवार में एक व्यक्ति के हाथ काट कर साथ ले गए

Published On

एक दर्जन नकाबपोश, पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ साथ सीसीटीव खंगालने में जुटी

कुरुक्षेत्र (देवीलाल बारना)। कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद दिख रहे हैं कि कुरुक्षेत्र हवेली जो कि थाना सदर के अंतर्गत आती है में दबंग एक दर्जन नकाबपोश लोग दाखिल हुए वहां बैठे जुगनू के जुगनू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया यही नहीं जाते जाते दबंग उसके दोनों हाथ भी लेकर चलते बने।

क्या है मामला

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यहां एक व्यक्ति बैठा था और उस पर 10/12 लोगों ने तेजधार हथियार से हमला किया गया व जाते-जाते आरोपी उसके कटे हुए दोनों हाथ अपने साथ ले गए वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी रामदत्त नैन ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली कि कुरुक्षेत्र हवेली में वारदात हुई है जिस पर यहां पहुंचे तो पता चला कि 10-12 हथियारबंद लोगों ने जुगनू नामक व्यक्ति पर हमला किया तथा उसके हाथ काट कर ले गए हैं इनकी अंकुश कमालपुर या अन्य से रंजिश चल रही है उन्होंने कहा कि पीड़ित को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है उसके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा व सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts