खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, 5 झुलसे

Published On

पिता-पुत्र की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में हिसार के सूर्य नगर की शिव कॉलोनी में रसोई में खाना बनाते समय गैस लीक होने के बाद सिलेंडर में आग लग गई। आग पूरे घर में फैल गई, जिसमें परिवार के 5 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने तीन सदस्यों को प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया। पिता-पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग से घर का सामान जल गया। जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिला निवासी पिंटू अपनी पत्नी शोभा व 3 बच्चों के साथ वार्ड 10 स्थित शिव कॉलोनी में एक कमरे में किराए पर रहता है। पिंटू मजदूरी का काम करता है। रविवार सुबह 7 बजे शोभा परिवार के लिए खाना बना रही थी।

यह भी पढ़ें:– यूरिया को लेकर मारामारी, ठंड में दुकानों के बाहर लगी लम्बी लाइनें

इसी बीच अचानक सिलेंडर में गैस लीक होने लगी और उसमें आग लग गई। धीरे-धीरे आग पूरे कमरे में फैल गई। आग लगी देखकर पड़ोसी तुरंत बचाव के लिए पहुंचे। पहले सभी परिवार वालों को बाहर निकाला गया। इसके साथ ही मिट्टी व पानी डालकर आग को बुझाया गया। इसके साथ सभी को तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। मगर इलाज का खर्च देखकर उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। झुलसने वालों में पींटू, पत्नी शोभा, बेटा अंकुश, अभिषेक व आशीष शामिल है। डॉक्टरों ने बताया कि पिंटू व साढ़े तीन साल के आशीष की हालत गंभीर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts