बवानीखेड़ा में फिल्मी स्टाईल में गैस एजेंसी संचालक से 5 लाख रुपए की मांग

Published On

चादर से मुंह ढांपकर आए युवक ने फेंकी पर्ची, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी जिला के कस्बा बवानीखेड़ा कस्बे में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामले में एक गैस एजेंसी संचालक को डराने और उनसे लाखों रुपये वसूलने के लिए अनूठी धमकी का सहारा लिया गया है। यहां एक गैस एजेंसी संचालक से रंगदारी मांगने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। किसी फिल्मी स्टाइल में एक युवक ने पत्थर पर धमकी भरी पर्ची लपेटकर संचालक के घर में फेंकी और 5 लाख रुपये की मांग की। इस घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में हडकंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बवानीखेड़ा स्थित एक गैस एजेंसी के संचालक उस समय हैरान रह गए जब उनके घर के आंगन में एक पत्थर आकर गिरा। जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो पत्थर पर एक पर्ची लिपटी हुई थी।पर्ची में स्पष्ट रूप से 5 लाख रुपये की मांग की गई है। वही पैसे न देने की सूरत में गैस एजेंसी को बंद करवाने की धमकी दी गई है। Bhiwani News

आरोपी ने धमकी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो वह झूठी शिकायतें करके संचालक को सरकारी पचड़ों में फंसाकर परेशान करेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दे रहा है जिसने सफेद चद्दर से अपना मुंह ढांप रखा था। इसी युवक ने बड़ी चालाकी से पत्थर पर पर्ची लपेटकर घर के अंदर फेंकी और वहां से फरार हो गया। पुलिस अब हुलिए के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। इस मामले में एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी संचालक की शिकायत पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि युवक के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– लाइन शिफ्टिंग के चलते तीन घंटे बाधित रहेगी खेड़ी करमू बिजलीघर की आपूर्ति

About The Author

Related Posts