टिकरी बॉर्डर पर किसान ने निगला जहर

Published On

बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर जारी आंदोलन के बीच मंगलवार को एक किसान ने जहर निगल सुसाइड करने की कोशिश की। किसान को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में ले जाया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किसान जयभगवान पाकस्मा गांव का रहने वाला है, जोकि कई दिनों से आंदोलन में सेवा कर रहा था। उसने कहा कि जिंदा किसानों की कोई सुन नहीं रहा, क्या पता मुर्द की सुन ले कोई।

जयभगवान किसानों की मांग पूरी न होने से नाराज है। उसने जहर खाने से पहले देशवासियों के नाम पत्र लिखा है। पत्र में जयभगवान ने कृषि कानूनों के समाधान का रास्ता लिखा है। उसने लिखा है कि हर राज्य से दो-दो किसान नेता बुलाओं, अगर अधिकतर विरोध करें तो सरकार कानूनों को रद्द करे। उसने यह सुझाव किसान नेताओं को भी दिया है। जयभगवान ने लिखा कि अगर पक्ष में ज्यादा लोग हो तो आंदोलन खत्म करो।

About The Author

Related Posts