रोहतक में किसानों ने भाजपा नेताओं को बनाया बंधक, गाड़ियों की निकाली हवा

Published On

प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देख रहे थे पूर्व मंत्री समेत कई बीजेपी नेता

रोहतक। तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसान उग्र हो गए। हरियाणा के रोहतक में भाजपा के नेताओं को किसानों ने बंधक बना लिया। भाजपा नेता गांव किलोई में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचे थे। यहां किसानों ने मंदिर को बाहर से बंद कर दिया। बाहर खड़ी नेताओं की गाड़ियों की हवा निकाल दी। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और किसानों को शांत कराने में लगी रही। मंदिर के अंदर बीजेपी के उपाध्यक्ष पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सतीश नांदल समेत जिले के कई बीजेपी नेता अंदर मौजूद थे, सभी अंदर ही लॉक हो गए। रोहतक में किसानों ने भाजपा नेताओं को बनाया बंधक, गाड़ियों की निकाली हवा

मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद

बीजेपी नेताओं को बंधक बनाए जाने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। डीएसपी मुख्यालय सज्जन सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। किसानों से बात शुरू की लेकिन किसानों की भीड़ मंदिर के बाहर से हटने को तैयार नहीं थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts