मारपीट कर धमकी देकर हवाई फायर करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani Crime News: भिवानी के सिविल लाईन थाना पुलिस ने कैफे में व्यक्ति से मारपीट कर धमकी देकर हवाई फायर करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनोद गेट निवासी मनजीत ने सिविल लाईन थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 अक्तूबर को दीपावली की पार्टी के लिए रात्रि में दोस्तों के साथ शिक्षा बोर्ड के पास कैफे में पार्टी कर रहे थे। Bhiwani News

रात के समय वहां पर चार-पांच लडके और आए, जिन्होंने शराब पीकर शिकायतकर्ता के साथ साथ मारपीट कर धमकी देकर हवाई फायर किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में सहायक उप निरीक्षक प्रवेश कुमार ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज, विनय, संयम, यश व वीरेंद्र के रूप में हुई। उपरोक्त सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया तथा न्यायालय ने आरोपियों का जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। जन जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– सब्जी की दुकान में पेट्रोल छिड़ककर युवक ने लगाई आग

About The Author

Related Posts